महिला ने अपनी 06 वर्षीय बच्ची के घर से खेलते समय कही चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी। थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये मात्र 01 घंटे में तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया
गौतमबुद्धनगर : नोएडा। दिनांक 24.08.2024 को थाना सेक्टर 63 पर एक महिला ने अपनी 06 वर्षीय बच्ची के घर से खेलते समय कही चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी। थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये बच्ची की तलाश हेतु आसपास के सीसीटीवी कैमरे आदि चेक करते हुये व स्थानीय लोगो से पूछताछ की गयी। अथक प्रयास करते हुये बच्ची को मात्र 01 घंटे में तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
