जिला एवं पुलिस प्रशाशन के अधिकारियों ने पिलुआ महावीर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
रिपोर्ट – मोहिनी दीपचंद्र

इटावा। बुढ़वा मंगल के अवसर पर पिलुआ महावीर मंदिर पर जिला एवं पुलिस प्रशाशन के अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर पिलुआ महावीर के मंदिर में विशाल मेला एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।
जनपद के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था रखने के लिए किया गया ।मंदिर का स्थलीय निरीक्षण के दौरान इटावा जिला अधिकारी अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी,सदर एसडीएम विक्रम राघव, सदर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह, जसवंत नगर क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
