गिरफ्तार गांजा तस्कर के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज है
रिपोर्ट – मोहिनी दीपचंद्र
इटावा।गांजे की तस्करी करते हुए 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
गांजा तस्कर के कब्जे से लगभग 1.5 लाख रुपए कीमत का 11 किलो 300 ग्राम गांजा, बिना नंबर प्लेट की 01 मोटरसाइकिल को किया गया बरामद।
गिरफ्तार गांजा तस्कर के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज है।
एसएसपी संजय कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल और सीओ सैफई शैलेंद्र प्रताप गौतम के नेतृत्व में बसरेहर थानाध्यक्ष समित चौधरी, उप निरी महेश, उप निरी सोमवीर और पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने संतोषपुर घाट पुल से बृजेश को निवासी चकवा खुर्द बसरेहर को किया गिरफ्तार।
