उचित दर विक्रेता के चयन के बाद चयनित द्वारा फर्जी मार्कशीट प्रस्तुत करने का आरोप

Video News

उचित दर विक्रेता के चयन के बाद चयनित द्वारा फर्जी मार्कशीट प्रस्तुत करने का आरोप

अयोध्या। विकासखंड रुदौली के कोपेपुर गांव के उचित दर विक्रेता के चयन के बाद चयनित उचित दर विक्रेता द्वारा प्रस्तुत मार्कशीट को फर्जी मार्कशीट का आरोप लगाते हुए उपविजेता अबूतल्हा ने शिकायती पत्र
एसडीएम रुदौली को दिया है।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत कोपे पुर की उचित दर विक्रेता की दुकान के आवंटन हेतु खुली बैठक में धांधली करते हुए बुशरा बानो पत्नी जावेद का चयन कर लिया गया था और संबंधित विभाग द्वारा औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु चयनित उचित दर विक्रेता को निर्देशित किया गया था शिकायतकर्ता का आरोप है कि चयनित उचित दर विक्रेता द्वारा हाई स्कूल की मार्कशीट न प्रस्तुत करके समकक्ष की फर्जी मार्कशीट प्रस्तुत की गई है शिकायतकर्ता का आरोप है कि मार्कशीट की जांच थ्रो प्रॉपर चैनल मंगाई गई जिसमें स्पष्ट लिखा है की मार्कशीट फर्जी पाई गई परंतु चयनित उचित दर विक्रेता ने सुजागंज पोस्ट ऑफिस से बजरिया रजिस्ट्री शुदा डॉक फर्जी आख्या प्रेषित कर दी गई है। फर्जी मार्कशीट व आख्या पर अकील अहमद के हस्ताक्षर हैं जबकि अकील अहमद संबंधित स्कूल में उस समय कार्यरत नहीं थे शासनादेश के क्रम में यदि विजेता समय सीमा के अंदर संपूर्ण औपचारिकताएं पूर्ण करने में असमर्थ रहता है तो उपविजेता का चयन स्वतः कर लिया जाना चाहिए। उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव ने बताया मामला संज्ञान में आया है नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी गई है रिपोर्ट आने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *