ज्वेलरी के लेनदेन में व्यक्ति को मारकर फार्च्यून सहित लगा दी गई आग।

गौतमबुद्धनगर। अंतर्गत थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला नैनसुख के पास एक फार्चूनर कार रजि नं0 यूपी 14 जीसी 3609 जली हुई मिली है। कार के अंदर एक युवक मृत अवस्था में मिला है जिसकी पहचान संजय यादव निवासीऊ नेहरू नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। थाना दादरी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक अपने घर गाजियाबाद से साइट पर जाने के लिए निकला था। थाना दादरी पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है जिसके आधार पर दो अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों युवक मृतक के दोस्त है। प्रकरण में ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात प्रकाश में आयी है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
