पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में लगातार पति-पत्नी से सम्बन्धित विवाद को मीडिएशन के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया

Video News

पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में लगातार पति-पत्नी से सम्बन्धित विवाद को मीडिएशन के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया

गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी/एडीसीपी महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में लगातार पति-पत्नी से सम्बन्धित विवाद को मीडिएशन के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

आवेदिका श्रीमती समीना (काल्पनिक नाम) पत्नी नफीस सैफी (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम सैनी, गौतमबुद्धनगर द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र अपने पति व अन्य ससुरालीजनों निवासी गाजियाबाद के विरुद्ध दहेज की मांग करने, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने, मारपीट व गाली गलौज करने व एक अन्य व्यक्ति द्वारा अश्लील व्यवहार करना आदि आरोपों के संबंध में दिनांक 10 जुलाई 2024 को प्रेषित किया गया था। जिस पर उच्चाधिकारीगण द्वारा एफडीआरसी सेक्टर-108 को मध्यस्थता हेतु निर्देशित किया गया था। जिसपर प्रोफेशनल काउंसलर्स की टीम द्वारा दोनों पक्षों को भिन्न-भिन्न तिथियों पर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया व दोनों पक्षों की वार्ता कराई गई। काफी समझाने बुझाने के उपरांत दोनों पक्षों का आपसी सहमति से साथ-साथ रहने का समझौता हो गया है। दोनों पक्षों का मुख्य विवाद छोटी-मोटी पारिवारिक बातों को लेकर था अब आवेदिका अपने पति के साथ रहकर दांपत्य जीवन व्यतीत करने पर सहमत है। आवेदिका आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है। इन दोनों की शादी वर्ष 2019 में अरेंज मैरिज के तौर पर हुई थी। एफडीआरसी सेक्टर-108 की टीम द्वारा किए गए प्रयासों के कारण इन दोनों की गृहस्थी को टूटने से बचाया जा सका।

उपरोक्त प्रकरण में एफडीआरसी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा मध्यस्थता के जरिए टूटते हुए परिवार को बिखरने से बचाया गया। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *