थाना फेस-3 पुलिस और वेयर हाउस में चोरी करने वाले बदमाशो के बीच मुठभेड़

नोएडा। दिनांक 31.08.2024 को थाना फेस-3 पुलिस और वेयर हाउस में चोरी करने वाले बदमाशो के बीच चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 बदमाश 1.पुष्पेन्द्र पुत्र चेतराम निवासी ग्राम तिगरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष 2.गोलू कुमार पुत्र वाल्मीकी प्रसाद निवासी तिगरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पुष्पेन्द्र द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई थी जिस पर पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुष्पेन्द्र पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। बदमाशो के कब्जे से एक अवैध तमन्चा मय 01 खोखा कारतूस मय 01 जिन्दा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-1 नोएडा पर अभियोग पंजीकृत है, विभिन्न कम्पनीयों के कुल 30 मोबाइल फोन बरामद हुए है। बरामद मोबाइल फोन को अभियुक्तों द्वारा दिनांक 23/24.08.2024 की रात्रि में सै0-69 में एक वेयर हाउस से चोरी किया गया था। अभियुक्तों द्वारा बताये गये वेयर हाउस में चोरी की घटना में इनके सहअभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु पुलिस टीम रवाना की गयी है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त, शातिर किस्म के अपराधी है जिनके आपराधिक इतिहास एवं अन्य कारित की गयी घटनाओं के बारे में जानकारी की जा रही है।
