डग्गामारी ने लील ली तीन जिन्दगियां, लोगों की जान ले रहे डग्गामार वाहन

Video News

डग्गामारी ने लील ली तीन जिन्दगियां, लोगों की जान ले रहे डग्गामार वाहन

सूरज गुप्ता/ सिद्वार्थनगर।

जिले के डग्गामारी वाहन ने लील ली तीन जिन्दगियां, लोगों की डग्गामार वाहन जान ले रहे हैं। आपको बता दें कि वहीं अगर सिद्धार्थनगर जिले में परिवहन विभाग होता तो डग्गामारी वाहन पर सख्त कार्रवाई होती। फिर एक बार साबित हुआ कि सिद्धार्थनगर परिवहन विभाग विहीन है। वहीं धड़ल्ले से बिना परमिट सवारियां और पार्टियां ढोई जा रही हैं और विभागीय अधिकारी सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचा रहें हैं। जांच के नाम पर विभागीय अधिकारी कोरम पूरा करते हैं और शिकायतकर्ता की जानकारी उजागिर करते रहते हैं। वहीं एआरटीओ सिद्धार्थनगर का फोन नहीं उठता है और न ही व्हाट्सएप पर भेजे मैसेज को देखते भी नहीं। जबकि योगी सरकार का फरमान है कि सभी अधिकारी फोन अटेन्ड करें या बैक कॉल करें। वहीं एआरटीओ सिद्धार्थनगर खुद को समझते हैं योगी सरकार के आदेश से ऊपर समझते हैं।
आपको बता दें कि एक ही डग्गामारी बस दोबारा तीन व्यक्तियों की जान ले ली। इसके पहले डुमरियागंज में भी इसी बस ने तीन लोगों को कुचला था। वहीं पेट से बाहर निकले शिशु की मौत ने जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 को भी झिंझोड़ डाला था। फलस्वरूप बाबा का बुलडोजर अतिक्रमण पर चला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *