थारू समाज के बीच पहुंचे धामी, बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से सशक्त होगा जनजातीय समाज

उत्तराखंड राज्य

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान थारू समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार जताया।

‘थारू समाज के सुख-दुख से जुड़े रहे हैं मुख्यमंत्री’

संवाद के दौरान थारू समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंबे समय से थारू समाज के सुख-दुख से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने थारू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि थारू समाज मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़ा है।

‘सरकार और समाज के बीच विश्वास की साझेदारी मजबूत करना उद्देश्य’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह संवाद महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार और थारू समाज के बीच विश्वास एवं विकास की साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि थारू समाज से उनका जुड़ाव वर्षों पुराना है और खटीमा से उनका आत्मीय संबंध हमेशा बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे थारू समाज की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुनने के लिए यहां आए हैं, ताकि सरकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।

जनजातीय समाज के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जनजातीय समाज से होना इस सोच और प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर थारू समाज के बीच आकर उन्हें अपने परिवार से मिलने जैसा अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ने पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनजातीय समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि थारू समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, हर युवा आत्मनिर्भर बने और प्रत्येक बेटी शिक्षित एवं सशक्त बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थारू समाज की हर समस्या, सुझाव और अपेक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थारू समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, थारू राणा परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश राणा, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह राणा, सभासद दौलत राणा, ग्राम प्रधान शोभा देवी, जिला पंचायत सदस्य मनोज राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलदीप राणा, ग्राम प्रधान मनोज राणा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश सिंह राणा, रमेश सिंह राणा, हरीश राणा, आकाश राणा, मंजीत सिंह राणा, गोपाल सिंह राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, रंदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्र समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और थारू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *