रसूलपुर में जमकर चले लाठी डंडे, आधा दर्जन लोग घायल

Video News

रसूलपुर में जमकर चले लाठी डंडे, आधा दर्जन लोग घायल

अछनेरा। थाना के अंतर्गत गाँव रसूलपुर में ससुराल व मायका पक्ष के लोगों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेलर जमकर लाठी डंडे चले। विवाहिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ऊपर ससुरालियो ने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश भी कि गयी। दरअसल मामला मंगलवार शाम लगभग 5 बजे का है। रीना पुत्री बिसंबर निवासी गांव समोली जिला मथुरा का विवाह 6 वर्ष पूर्व रसूलपुर निवासी धर्मपाल के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसके साथ कहासुनी करते थे। मंगलवार को पीड़िता का भाई अपनी बहन को लेने आया था। लेकिन किसी बात को लेकर फिर कहासुनी शुरू हो गयी। धीरे धीरे मामला बढ़ता गया। भाई ने मथुरा से अपने परिवार के लोगों को भी बुला लिया। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। एवं दोनों पक्ष लामबंद हो गये। एवं जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर फेंके गये। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया एवं थाने ले जाकर उन्हें मेडिकल के लिए सीएचसी अछनेरा भेजा। जहाँ दोनों पक्ष के घायल लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं अछनेरा पुलिस ने स्तिथि पर काबू पा लिया है।

महिला का आरोप पेट्रोल डालकर की जिन्दा जलाने कि कोशिश

सीएचसी अछनेरा में इलाज के दौरान पीड़िता रीना ने मिडिया को अपने बयान में बताया कि ससुराली जनों में से उसके देवर व जेठ ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश भी की गयी। एवं इस दौरान उसका पति भी मौक़े पर था। लेकिन पति ने उसको नही बचाया नि ही परिवार के लोगों को रोकने का प्रयास किया। जैसे तैसे महिला ने खुद को बचाया था।

कपिल सिंह, इमरजेंसी डॉक्टर सीएचसी अछनेरा
उपचार के दौरान महिला के बताए अनुसार ज़ब जांच की तो महिला के कपड़ों से पेट्रोल की स्मेल आ रही थी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया पेट्रोल डालने के आप की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है लेकिन विदाई को लेकर हुए विवाद में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *