कड़कड़ मॉडल के दोनों पार्कों में जल भरा होने से पनप रहे हैं मच्छर जहरीले कीड़े

साहिबाबाद ट्रांस हिंडन में वार्ड 43 स्थित है कड़कड़ मॉडल के रामलीला ग्राउंड छोटा पार्क सरकारी स्कूल रोड सरस्वती कॉलोनी बड़े पार्क में बुधवार को भारी बरसात होने से दोनों पार्कों में जल भराव हो गया जल भराव होने से जहरीले मच्छर मक्खी अन्य कीड़े पनप रहे हैं एवं गंदे पानी में छोटे-छोटे बच्चे खेलते हुए चोटिल हो रहे हैं इससे पता लग रहा है नगर निगम गाजियाबाद की जल भराव से पोल खुल रही है नगर निगम की तरफ से जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं है और यहां पर हल्की सी बरसात में दोनों पार्कों में जल भराव हो जाता है जहरीले मच्छर मक्खियों से संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ रहा है यहां के स्थानीय निवासी महेश चौहान नरेश रावल विनेश रावल जयवीर राणा संतोष यादव दिलीप मौर्य ने बताया नगर निगम के अधिकारी वार्ड 43 की शिकायतों पर ध्यान नहीं देते इसकी शिकायत समाजसेवी अरुण तोमर ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर विकास मंत्री एके शर्मा डीएम गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमा दत्त मलिक को की है

