भेलसर में शहरयार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Video News

भेलसर में शहरयार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अयोध्या जिले में प्रथम आगमन पर रुदौली विधान सभा क्षेत्र में प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने भेलसर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया गया।चौधरी शहरयार ने इतनी भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ स्वागत कर प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी ताक़त का एहसास कराया।स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने चौधरी शहरयार को धन्यवाद देते हुए कहा की भाजपा सरकार अपनी आख़िरी सांसें ले रही है।जनता इस भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है और समाजवादी पार्टी को ही मात्र विकल्प के रूप में देख रही है लोक सभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराते हुए समाजवादी पार्टी 2027 में प्रदेश में सरकार बनाएगी।स्वागत में प्रमुख रूप से विधान सभा अध्यक्ष युवजन सभा शुऐब खां,ज़िला सचिव मुस्लिम खां,संतोष रावत,लईक खां,भानु यादव,रतिपाल यादव,सग़ीर खां,पप्पू वर्मा,लालता प्रसाद यादव, आज़म अली,मोहम्मद इद्रीस,ज्वाला रावत,प्रदीप यादव सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।वहीं भेलसर चौराहा के नवीन मण्डी के पास प्रदेश सचिव मुहम्मद अली के नेतृत्व में संतो व सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला सचिव राजितराम रावत, विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विंध्याचंद सिंह, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुशीर अहमद,विधानसभा उपाध्यक्ष हाफिज रशीददउल्लाह, सोनू खांन, विधानसभा अध्यक्ष मवई रेहान खांन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डू अंसारी, हाजी राशिद अंसारी, मुहम्मद अफजल,एखलाक राजा, नजमुद्दीन शेख, मास्टर उजेर, मास्टर सरफराज। पूर्व प्रधान मुन्ना, बाबा रामानंद, राम शंकर तिवारी, और प्रधान अहमदउल्लाह, माजिद अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *