पत्नी का हत्यारा, हत्या में प्रयुक्त समाग्री के साथ हुआ गिरफ्तार

Video News

पत्नी का हत्यारा, हत्या में प्रयुक्त समाग्री के साथ हुआ गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर। थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त (पति) गिरफ्तार, निशादेही पर लोहे का पाईप(आलाकत्ल) बरामद। जिसमे थाना इकोटेक-3 पर सूचना प्राप्त हुई कि खेडा चोगानपुर में किराये के मकान में रहने वाले पुतान सिंह द्वारा अपनी पत्नी रजनी देवी उम्र करीब 50 वर्ष की हत्या कर दी गयी है। उक्त घटना के सम्बन्ध में परिजनो से तहरीर प्राप्त कर थाना इकोटेक-3 पर मु0अ0सं0 362/2024 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया।
जानकारी के अनुसार थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेन्स व सर्विलांस/सीसीटीवी की मदद से अभियुक्त पुतान सिंह पुत्र स्व0 सुरजन को थाना क्षेत्र के बालक इंटर कॉलेज वाले सीएनजी पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त/आलाकत्ल एक लोहे का पाईप बरामद किया गया है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि अभियुक्त का अपनी पत्नी/मृतका से पारिवारिक बातो को लेकर विवाद रहता था। अभियुक्त आये दिन छोटी-छोटी बातो को लेकर अपनी पत्नी के साथ डंडे/पाईप से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी अभियुक्त व मृतका के मध्य विवाद हुआ था। विवाद मे पूर्व की भांति अभियुक्त द्वारा अचानक अपनी पत्नी के सिर में लोहे का पाईप मारकर मौके से भाग गया। लोहे का पाईप लगने से मृतका के सिर से अत्याधिक खून निकल जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *