गैंगस्टर व ठक ठक गैंग के कुख्यात को पुलिस ने दस लेपटॉप सहित दबोचा

Video News

गैंगस्टर व ठक ठक गैंग के कुख्यात को पुलिस ने दस लेपटॉप सहित दबोचा


गौतमबुद्धनगर। अंतर्गत थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित ठक-ठक गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10 लैपटॉप व 04 लैपटॉप चार्जर बरामद।
जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये थाना सेक्टर-113 पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 127/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अभिषेक उर्फ विक्रम पुत्र राजेश कुमार को दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर एफएनजी सर्विस रोड के पास बनी ग्रीन बेल्ट की दीवार के पास से अभियुक्त द्वारा गाड़ियों का शीशा तोड़कर चुराये गये 10 लैपटॉप व 04 लैपटाप चार्जर बरामद किये गये है। अभियुक्त ठक-ठक गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसके द्वारा खडी गाड़ियों का शीश तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *