प्रवर्तन दल द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों के 7 नमूने लेकर जाँच के लिए भेजा प्रयोगशाला

Video News

प्रवर्तन दल द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों के 7 नमूने लेकर जाँच के लिए भेजा प्रयोगशाला

अयोध्या। नवरात्रि पर्व पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के प्रयोजन से चलाये गए विशेष अभियान में सोमवार को विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों के 7 नमूने लेकर जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया हैं। तथा सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा मुख्य बाजार रुदौली में खाद्य पदार्थों के 38 नमूनों की जाँच की गयी। जिसमें से 35 नमूने मानक के अनुरूप पाये गए। तथा तीन नमूनों छेने की मिठाई में स्टार्च, लाल चटनी में रंग और हल्दी में रंग की उपस्थिति पायी गयी। 11 खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के सम्बन्ध में प्रशिक्षित भी किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)II के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन दल द्वारा वी-मार्ट नियावां से मूंगफली का दाना और किशमिश, आकाश जनरल स्टोर, रायबरेली रोड से कुटु का आटा, राज जनरल स्टोर, रायबरेली रोड से सिंघाड़ा का आटा और साबूदाना, विश्वास ट्रेडर्स, रायबरेली रोड से किशमिश, आशुतोष ट्रेडर्स, नाका से बादाम के नमूने लिए गए। 6 दर्ज़न सड़े गले केले नष्ट कराये गए। जिनकी कीमत 360 रुपये थी। जाँच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी। प्रवर्तन दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश सिंह, अजय सोनी, नन्द किशोर यादव, अनूप सिंह और हिमांशु जयंत तथा सचल खाद्य प्रयोगशाला के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष साहू और सुमित चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *