अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया गया
सूरज गुप्ता/सिद्धार्थनगर।
मटेश्वर नाथ पोखरे का वर्षा जल संचयन एवं भूजल रिचार्ज हेतु अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कार्य की प्रगति न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत लालता प्रसाद वर्मा का स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं जे0ई0 विजय पाण्डेय को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इण्टरलाकिंग एवं सीढ़ी गुणवत्तापूर्ण बनाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही माह नवम्बर 2024 तक गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। माह नवम्बर 2024 तक कार्य पूर्ण न होने की दशा में ठेकेदार पर कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
