सीएचओ प्रथम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता एवं सीडीओ की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में हुआ सम्पन्न

सूरज गुप्ता/सिद्धार्थनगर।
सीएचओ प्रथम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक डीएम डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं सीडीओ जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने उपस्थित समस्त सीएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओ का पंजीकरण कराये तथा उनका विवरण, मोबाइल नम्बर, पता आदि रजिस्टर में दर्ज करें। टीकाकरण की फीडिंग तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। दस्तक संचारी, चिकुनगुनिया, टीबी मुक्त ग्राम, परिवार नियोजन, एचबीएनसी और एचबीवाईसी, एनक्यूएएस/कायाकल्प आदि की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त सीएचओ को निर्देश दिया कि आयुष्मान आरेाग्य मन्दिर पर समस्त व्यवस्थायें सुव्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। डीएम ने निर्देश दिया कि माह में 01 दिन क्षेत्र में भ्रमण भी करें। उपकेन्द्र पर समस्त गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराने एवं एचआरपी महिलाओं का पंजीकरण एवं संस्थागत प्रसव कराने हेतु लोगो को जागरूक करें तथा प्रसव अस्पताल में करायें। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, समस्त सीएचओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
