करेंट की चपेट में आए युवक को बचाने गए दो भाइयों में एक कि मौत दो घायल

अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र में विधुत करेंट की चपेट में आकर एक युवक कि मौत हो गई और दो घायल हो गए
जानकारी के अनुसार बुधवार की बीती रात लगभग आठ बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दफ़ियापुर गांव निवासी अतुल पुत्र रामपाल 18 वर्ष बुधवार की बीती रात करेंट की चपेट में आ गया।जिसे देखते ही पड़ोस के दो भाइयों राम कुमार व सालिक राम पुत्र लल्लन बचाने के लिए दौड़े जिससे वह दोनो भी करेंट की चपेट में आ गए।जिन्हें परिजन तत्काल सीएचसी रुदौली लेकर गए जहां डाक्टरो ने बचाने गए राम कुमार पुत्र लल्लन 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया और मृतक भाई सालिक राम को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। पहले करेंट की चपेट में आया युवक अतुल पुत्र रामपाल 18 वर्ष का इलाज सरांय बरई के किसी अस्पताल में चल रहा है ग्राम प्रधान सुलखान यादव ने बताया कि दोनों युवक खतरे से बाहर हैं।वहीं सूचना पर सीएचसी पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने मृतक का शव कब्जे में लेकर परिजनो की मौजूदगी शव का पंचायत भरवाकर पीएम के लिए भेज दिया।
