ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आदर्श महिला महाविद्यालय में सम्पन्न
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्दारा बच्चों को ट्राफी प्रमाणपत्र व सांइस किट देकर सम्मानित किया गया

अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के आदर्श महिला महाविद्यालय में ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई।उक्त प्रतियोगिता भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणा से प्रारंभ की गई है।जो विकास खंड रुदौली के 57 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के तीन-तीन मेधावी छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता के समय 131 छात्र उपस्थित रहे।

लिखित परीक्षा द्वारा 131 छात्रों में से पहले 25 छात्रों का चयन किया गया तथा ग्रुप डिस्कस के द्वारा अंत में एक ग्रुप का चयन जनपदीय प्रतियोगिता के लिए किया गया तथा दूसरे पांच बच्चों के ग्रुप को रनर घोषित । विजयी टीम में कम्पोजिट विद्यालय गनौली से शिफा बनो जमुनियामऊ से आशीष शुजागंज से दीपाली एवं दो अन्य छात्र शिवम , नीलेश कुमार का चयन हुआ । शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ट्राफी प्रमाण पत्र साइंस किट आदि से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एआरपी संपूर्णानंद सिंह की देख रेख में एआरपी शालिनी मैम, एआरपी जितेंद्र तिवारी व विकासखंड के वरिष्ठ शिक्षक रामानुज तिवारी क्वालिटी कोऑर्डिनेटर द्वारका प्रसाद मिश्रा और रामलाल मिश्रा द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी,ब्लाक ‘मंत्री सत्येन्द्र पाल सिंह,पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनोली के प्रधानाध्यापक अकील अहमद, जूनियर सघं के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री प्रकाश पाठक,उदय प्रताप सिंह, खैरुल बशर व मनोज कुमार सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।परीक्षा पूर्णतया पारदर्शिता एवं सुचिता पूर्वक कराई जा रही है।
