अपने घर का जर्जर पक्का मकान तोड़ रहे युवक पर भर भराकर गिरी छत एक की मौत

अयोध्या। रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलसर गांव के संजय कुमार का पुराना कच्चा मकान बना था उसी प्रांगण में एक पक्की कोठरी भी बनी थी। जो काफी जर्जर होने के कारण गुरुवार को अपने भाइयों के साथ उसे तोड़ने के दौरान दोपहर लगभग एक बजे छत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे संजय दब गया। परिवार के अन्य सदस्य शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए सूचना पर भेलसर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार कराने के लिए सीएचसी रुदौली लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने संजय कुमार 20 वर्ष पुत्र रामदीन को मृत घोषित करते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस से मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही विधायक रामचंद्र यादव भी पहुंच गए उन्होंने परिजनों को ढांढस बधाया। मौके पर एसडीएम रुदौली प्रवीण कुमार यादव, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल ने पहुंचकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी। मृतक 6 भाई थे जिनमें दो भाई दूसरे प्रदेश में नौकरी कर रहे हैं। चार भाई गांव में ही रहते है। इस बड़ी घटना से उन्ही के साथ काम कर रहे उनके भाई संदीप जो सदमे में चले गए। जिन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा पर उसका इलाज चल रहा हैं। इस सम्बन्ध में भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि छत के मलबे के नीचे दबकर भेलसर निवासी संजय कुमार की मौत हो गई। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया हैं। और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
