डीएम ने पिपरहवा मार्ग, अलीगढ़वा बार्डर व वर्रोरिहया ग्रान्ट मार्ग का किया निरीक्षण

Video News

डीएम ने पिपरहवा मार्ग, अलीगढ़वा बार्डर व वर्रोरिहया ग्रान्ट मार्ग का किया निरीक्षण।

सूरज गुप्ता/सिद्धार्थनगर।

डीएम डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड द्वारा कराये जा रहे बर्डपुर पिपरहवा मार्ग (अ0जि0मा0) का 10 मी0 चौड़ाई में चौड़ीकरण कार्य का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क चौड़ीकरण हेतु स्वीकृत कार्य के स्टीमेट एवं एम0बी0 का मिलान किया गया तथा सड़क को खुदवाकर देखा गया। कार्य मानक के अनुरूप पाया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि शेष कार्य को समय से व गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में डीएम ने लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड द्वारा कराये जा रहे बर्डपुर पिपरहवा मार्ग (अलीगढ़वा बार्डर) पर गेट निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था कार्य का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा गेट निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्य में प्रगति लाने के साथ ही कार्य समय से व गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधि0 अभि0 लो0नि0वि0 प्रा0ख0 कमल किशोर, ए0ई0 मनीष सिंह, अवर अभियन्ता लाल चन्द्र पटेल आदि उपस्थित थे। तत्पश्चात डीएम ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कराये गये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के टी-4 से वर्रोरिहया ग्रान्ट मार्ग 10 किमी0 निर्माण कार्य का गुरुवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत कार्य के स्टीमेट एवं एम0बी0 का मिलान किया गया तथा सड़क को खुदवाकर देखा गया। कार्य मानक के अनुरूप पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *