ग्राम पंचायत रोजगार एसेसिएशन के चुनाव में अजय प्रताप मिश्र बने अध्यक्ष

Video News

ग्राम पंचायत रोजगार एसेसिएशन के चुनाव में अजय प्रताप मिश्र बने अध्यक्ष

सूरज गुप्ता/इटवा/सिद्धार्थनगर।

जिले के विकास खण्ड इटवा कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत रोजगार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न हुआ। आपको बता दें कि
चुनाव शुरू से अन्त तक गहमा-गहमी बनी रहीं। सिर्फ दो प्रत्याशी होने से टक्कर भी जोरदार रहीं। कुल 70 रोजगार सेवकों में 68 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान के तत्पश्चात मतगणना करायीं गयीं। जिसमें अजय प्रताप मिश्रा अध्यक्ष पद के निर्वाचित घोषित किये गयें। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राम तीरथ गिरी को पराजित किया। राम तीरथ वर्तमान में अध्यक्ष थे। अध्यक्ष पद पर रहते हुए चुनाव में फिर भाग्य आजमाया, जहां उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। एक-एक मत के लिए होती जोर आजमाइश, सोमवार को मतदान के चलते ब्लाक परिसर में काफी भीड़ एकत्रित थीं। चुनाव अधिकारी अमरेश यादव की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हुआ। अजय प्रताप और राम तीरथ द्वारा नामांकन किया गया। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। एक-एक मत के लिए दोनो उम्मीदवार जोर आजमाइश में लगे दिखाई दियें। कुल 70 में 68 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किये। परिणाम घोषित हुआ तो फिर अजय प्रताप मिश्रा को 37 व राम तीरथ गिरी को 31 वोट मिले। जिसके बाद अजय प्रताप को 6 मतों से विजयी घोषित किया गया।
परिणाम के बाद निर्वाचित अध्यक्ष ने खण्ड विकास अधिकारी अनिश मणि त्रिपाठी को फूलमाला पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थक खुशियों से झूम उठे। अध्यक्ष को फूलमाला पहनाया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार सेवकों के हितों को लेकर संवेदनशील रहेंगे।समस्याओं के निस्तारण के लिए संगठन के साथ हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर आज्ञा राम यादव, अमित पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्रा, प्रिन्स मिश्रा, अनिल तिवारी, लालबाबू मिश्रा, जय प्रकाश साहू, विष्णु प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, सुनील कुमार, नसीम खान, सन्तराम यादव, राम निरन्जन, आफताब, प्रदीप मिश्रा, जगमोहन आर्या, शशि भूषण मिश्रा, राम रतन, पवन कुमार, बजरंगी यादव, राहुल, धर्मेन्द्र कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *