पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Video News

पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज सतीश चन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार भाग्यवती पाण्डेय मयफोर्स के नेतृत्व में रविवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 78/2024 धारा 191(2), 190, 118(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1) BNS से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण को कोनकटी चौराहा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में हरिलाल उर्फ कल्लू पुत्र घनश्याम शर्मा निवासी खोरिया रघुवीर सिंह व वीरेन्द्र शर्मा उर्फ छोटू पुत्र घनश्याम शर्मा निवासी खोरिया रघुवीर सिंह थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार भाग्यवती पाण्डेय, उप निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय, आरक्षी विरेन्द्र यादव, आरक्षी शुभम वर्मा, आरक्षी अनुपम मौर्य व आरक्षी पप्पू यादव मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *