अनियन्त्रित होकर बाइक सवार सड़क के किनारे गिरा, हालत नाजुक
सूरज गुप्ता/खुनुवां/सिद्वार्थनगर।
जिले के थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत महला चौराहा के पास पकडिहवा मार्ग पर बाइक अनियन्त्रित होकर गिरने से गोविन्द गम्भीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी के टोला मदरहना खास के मदरहना गांव के निवासी 28 बर्षीय गोविन्द पुत्र रामप्रीत कही जा रहा था, कि अचानक उसका बाइक अनियन्त्रित हो गया और वह सड़क के किनारे गिर गया। गिरने से उसको काफी चोटे आयीं। आनन-फानन में ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचित किया, मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने गोविन्द को इलाज हेतु सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहा उसका इलाज चल रहा है।
