ओवरलोड व वाहनों में अस्पष्ट पंजीयन चिन्ह तथा खुले में निर्माण सामग्री ले जाने पर 07 डंपर किये सीज

Video News

जिला प्रशासन, परिवहन, खनन व पुलिस विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

ओवरलोड व वाहनों में अस्पष्ट पंजीयन चिन्ह तथा खुले में निर्माण सामग्री ले जाने पर 07 डंपर किये सीज

जनपद स्तरीय कार्यबल द्वारा आगे भी जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाकर की जायेगी प्रर्वतन कार्रवाई

गौतमबुद्ध नगर। अंतर्गत ओवरलोड, अवैध खनन व खुले में निर्माण सामग्री ले जाने वाले परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा 8 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यबल (टास्क फोर्स) का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा टास्क फोर्स कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ओवरलोड,अवैध खनन एवं खुले में निर्माण सामग्री ले जाने वाले परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रत्येक माह औचक निरीक्षण के साथ-साथ नियमित रूप से प्रर्वतन कार्य की जाए।
इसी कड़ी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी खनन अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला प्रशासन, खनन विभाग, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में ओवरलोड माल वाहनों में पंजीयन चिन्ह अस्पष्ट होने एवं निर्माण सामग्री बिना ढके ले जाने पर 07 डंपर को थाना नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में सीज किया गया है। इस कार्रवाई में परिवहन विभाग द्वारा 5 लाख 65 हजार प्रशमन शुल्क आरोपित करते हुए सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं परमिट निलंबन करने की कार्रवाई की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में आगे भी ओवरलोड, अवैध खनन एवं खुले में निर्माण सामग्री ले जाने वाले परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु अभियान चला कर प्रर्वतन कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस अभियान में नायब तहसीलदार सदर रामकृष्ण त्रिवेदी, चौकी प्रभारी सहित पुलिस और प्रवर्तन कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *