पूर्व मंत्री ने लगाया लोढ़ा ग्रुप पर किसानों की जमीन पर हड़पने का आरोप

Video News

पूर्व मंत्री ने लगाया लोढ़ा ग्रुप पर किसानों की जमीन पर हड़पने का आरोप

सत्ता के संरक्षण में किसानों की जमीन अवैध रूप से लेने का चल रहा है खेल – पवन पाण्डेय


अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में मांझा बरहेटा में लोढ़ा ग्रुप द्वारा किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोढ़ा ग्रुप सत्ता के संरक्षण में किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहा है। बांउसर आकर किसानों को मुकदमा लिखवाने जेल भिजवाने की धमकी देते है। अगल-बगल की जमीनों को लोढ़ा ग्रुप ने ले लिया है। बीच में इन किसानां का जमीन व मकान पड़ रहा है। जो ग्रुप को खटक रहा है। जिसे लेने के लिए मारने-पीटने को कहते है। अधिकारियों के पास जाने की बात पर कहते है हमने सबको खिला रखा है। कोई कुछ बोलेगा नही।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के चिकित्सक सुखदीप सिंह ने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन ली उनके बगल एक पाण्डेय परिवार ने जमीन ली दोनों पर बाउंडी हो गई। एक महीने बाद लोढ़ा ग्रुप के लोगों ने बुलडोजर से पूरी बाउंडी गिरी दिया। पीड़ित परिवार अधिकारियों के यहां दौड़ता रहा कोई सुनवाई नही हुई। बाद में दोनों परिवारों ने न्यायालय की शरण गए। यह स्थिति सत्ता तथा प्रापटी डीलर के गठजोड की। प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित पर ही कार्यवाही की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या का व्यापारी, किसान ऐसे ही प्रताड़ित किया गया। चुनाव के बाद भी भाजपा का अहंकार कम नही हुआ है। अधिकारी, प्रापर्टी डीलर तथा सत्ता के संरक्षण में किसानों की जमीन अवैध रूप से लेने का खेल चल रहा है। किसानों की लडाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी। किसानों के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *