थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 106 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद

नोएडा।थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से अवैध शराब बेचने वाला एक अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र भगवान स्वरूप निवासी छिजारसी थाना सेक्टर-63 नोएडा मूल पता परौली थाना बिल्सी, जनपद बदाँयु (उम्र 20 वर्ष)। को एफएनजी सर्विस रोड के पास ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 106 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुए है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मैं अलग-अलग ठेको से सस्ते दामों में शराब खरीदकर इंडस्ट्री एरिया होने के कारण राह चलते मजदूर किस्म के व्यक्तियों को अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाता हूँ।
