युवा संस्कार अभियान का शुभारंभ

Video News

युवा संस्कार अभियान का शुभारंभ

  1. संस्कारित युवा ही राष्ट्र का भविष्य- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
  2. यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है -महेन्द्र भाई

दिल्ली :  केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में 15 दिवसीय युवा संस्कार अभियान का शुभारंभ मूर्ति देवी आर्य स्कूल के ब्लॉक जहांगीर पुरी दिल्ली से आज किया गया।कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य महेन्द्र भाई ने यज्ञ करवाया और यज्ञोपवित संस्कार करवाया,उन्होंने कहा कि यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है हमें परोपकार की भावना से यज्ञ करना चाहिए साथ ही मातृऋण,पितृऋण, गुरुऋण का महत्व बताया।

मुख्य अतिथि अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद) ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए 18 अगस्त तक 50 स्थानों पर युवा संस्कार कार्यक्रम किए जाएंगे।जिसमें यज्ञ के साथ यज्ञोपवीत दिए जायेगा।उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कार वान बनाना हमारा लक्ष्य है जिससे राष्ट्र की नीव मजबूत हो।

दिल्ली प्रदेश के महामंत्री अरुण आर्य ने अपनी शुभकामनायें दी और विद्यालय के प्रबंधक गजेंद्र आर्य ने कुशल संचालन किया।
प्रमुख रूप से पिंकी आर्य, मंजू आर्य, बबीता आर्य, राम भरोसे आर्य उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *