कोचिंग जा रही छात्रा को स्कूली बस ने मारी टक्कर

Video News

कोचिंग जा रही छात्रा को स्कूली बस ने मारी टक्कर

हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर, बस और चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

अयोध्या : थाना क्षेत्र कुमारगंज अंतर्गत अकमा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कोचिंग जा रही 18 वर्षीय सुधा गुप्ता को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
खण्डासा थाना क्षेत्र के रौतावां गांव निवासी बंसीलाल गुप्ता की 18 वर्षीय बेटी सुधा गुप्ता कुमारगंज निर्मल एकेडमी में कोचिंग के लिए जा रही थी, जैसे ही कुमारगंज थाना क्षेत्र के अकमा चौराहे पर पहुंची थी इसी बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित एक स्कूली बस ने छात्रा को टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 100 शैय्या अस्पताल के डॉ प्रवीण बरनवाल ने बताया कि छात्रा का दाहिना हाथ पूरी तरह घायल हो गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज अमरजीत सिंह का कहना है कि दुर्घटना करने वाली स्कूली बस और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। छात्र के परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *