पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत फुट पैट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत फुट पैट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा बैंक चैकिंग करते हुये बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया, बैंक अधिकारियों से वार्तालाप करते हुये सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निर्देशित किया गया। महत्वपूर्ण चौराहो पर यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था के संबंध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग करने व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सभी पीआरवी व पीसीआर वाहनों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए पैट्रोलिंग की जाये।
