ग्राम प्रधानों के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिलेगी ये जिम्मेदारी, पंचायती राज विभाग जल्द करेगा आदेश

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुखों) के कार्यकाल का रविवार को अंतिम दिन है, कार्यकाल समाप्त हो जाने पर सोमवार से ब्लॉक प्रमुख ही प्रशासक के रूप में काम करेंगे। ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाए जाने का आदेश जारी करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी पंचायती राज विभाग के कुछ अनुभाग खोले जाएंगे।

ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाए जाने का आदेश शनिवार को ही जारी किया जाना था, किन्हीं कारणों से आदेश जारी नहीं किया जा सका। उल्लेखनीय है कि कार्यकाल समाप्त होने पर ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाया जा चुका है।

प्रशासक के रूप में इन्होंने अपना कार्य शुरू भी कर दिया है। ब्लाक प्रमुखों को भी प्रशासक बना दिए जाने के बाद त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के ताीनों अंगों ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथ आ जाएगी।पंचायत चुनाव होने अथवा अगले छह माह में जो पहले पूरा होगा तब तक प्रशासक के रूप में ये काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *