आगरा पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गैंग का किया भंडाफोड़,10 गिरफ्तार ट्रांस

अपराध

ट्रांस यमुना थाना प्रभारी रोहित कुमार की रही अहम भूमिका

आगरा:-आगरा पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग के 10 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करोड़ों की ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने इन्हें थाना ट्राँस यमुना क्षेत्र के मिडनाइट्स होटल से गिरफ्तार किया है, जहां यह लोग मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए थे।

अपर पुलिस उपायुक्त (नगर) क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर 100 फुटा रोड पर मिडनाइट होटल से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 11 मोबाइल और 1765 रुपए बरामद किए गए।

पूछताछ में शातिर साइबर ठगों ने बताया कि वे धोखे से सरकारी योजना के लाभ के नाम पर या नौकरी लगवाने के नाम पर भोले भाले लोगों के खाते खुलवाते थे। चालू एकाउंट में उनकी सिम लगाकर पूरी किट ले लेते थे। एकाउंट खुलवाने पर 500 से 1000 रुपये तक भी देते थे। इसी तरह ठगों में ने सैयद फैजान अहमद को शिकार बनाया। नौकरी के नाम पर एकाउंट खुलवाया।इसके एकाउंट में 11 लाख रुपए आ गए। सैयद अपना एकाउंट फ्रीज न करा दे, इसके लिए अभियुक्तों ने उसे भी अपने साथ मिला लिया। इनका पूरा गिरोह दुबई, कंबोडिया जैसे देशों से ऑपरेट हो रहा था।
यह गिरोह रकम क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर साउथ एशियन कंट्री में भेजता था। अभियुक्तों ने बुलंदशहर के आलू व्यापारी का भी फर्जी MSME कंपनी दिखाकर एकाउंट खुलवाया था। एकाउंट की लिमिट 50 करोड़ रखी।

इन्हें किया गिरफ्तार

पकड़े गए अभियुक्तों में मोईन खां नेपाल का रहने वाला है।आमिर महाराष्ट्र का, खुर्शीद, आकाश, गुरुवचन और गालिब गाजियाबाद के, सूरज हाथरस का माधव, अमन और यतेंद्र आगरा के रहने वाले हैं। पुलिस को अभी श्रीनिवास, अमन, सत्येंद्र, हर्ष, रुद्र, देवा, पासा, भूपेश, मनी और एक महिला अभियुक्त की तलाश है।

खुलासा करने वाली टीम

इस बड़े साइबर गैंग का आगरा पुलिस ने नेटवर्क तोड़ दिया ,इस गैंग को पकड़ने में साइबर क्राइम,थाना ट्राँस यमुना,थाना कमलानगर व थाना नाई की मंडी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही रही ।सभी थानों की टीम ने मिलकर एक बड़े साइबर रैकेट का भंडाफोड़ किया है और 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।जिसमें मुख्य रूप से थाना ट्रांस यमुना प्रभारी रोहित कुमार,कमला नगर प्रभारी सुनीत शर्मा,नाई की मंडी प्रभारी हरेंद्र सिंह,साइबर सेल प्रभारी विमल कुमार,उपरीक्षक विक्रम सिंह,उप निरीक्षक ऋषि कुमार,उपनिरीक्षक लविश नागर,प्रशांत,शान्तनु अग्रवाल ,अजय कुमार,निशांत ढाका,शौरभ गौतम,कॉस्टेबल शिवकेश, कॉन्स्टेबल अभिषेक मौजूद रहे ।

ट्राँस यमुना थाना प्रभारी रोहित कुमार की रही अहम भूमिका

साइबर अपराधियों को पकड़ने में ट्राँस यमुना थाना प्रभारी रोहित कुमार की अहम भूमिका रही उनकी सख्ती से ये बड़े शातिर साइबर अपराधी गिरफ्त में आए ।जैसे ट्राँस यमुना प्रभारी को इन साइबर अपराधियों की सूचना मिली तो तुरंत ही गश्त और चेकिंग को बढ़ा दिया गया और मुखबिर की सूचना पर होटल मिडनाइट्स 100 फुटा से घेराबंदी कर कमरे से 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया ।यह लोग बड़ी साइबर ठगी की योजना बना रहे थे ।लेकिन थाना प्रभारी रोहित कुमार की सख्ती से इनकी योजनाओं पर पानी फिर गया और साइबर फ्रॉड होने से बच गया । यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *