राज्योत्सव में अमित शाह का बड़ा हुंकार: उत्तराखंड में 65+ सीटों का लक्ष्य, बोले- ‘राहुल बाबा तक पहुंचे आवाज, फिर बनेगी बीजेपी सरकार’

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। उन्होंने परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में शिरकत करते हुए भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने का आह्वान किया और 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारा है। मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने उसकी वोट बचाओ यात्रा को घुसपैठियों को बचाने की यात्रा बताया।

गिनाई सरकार की प्रमुख उपलब्धियां

शाह ने यूसीसी, सख्त नकल विरोधी कानून और मतांतरण कानून को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने उत्तराखंड को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाने का संकल्प भी जताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा तक आवाज पहुंचनी चाहिए कि यहां तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। देवभूमि में चार धाम, हेमकुंड साहिब और कुंभ का प्रमुख क्षेत्र हरिद्वार भी यहीं है।

अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड विकसित भारत का पहला पड़ाव है। जीएसडीपी में 50 प्रतिशत वृद्धि हुई। प्रतिव्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।100 करोड़ के उद्योग धरातल पर उतरे।

सबसे पहले यूसीसी को धरातल पर उत्तराखंड में ही उतारा। कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे याद रखा जाए। कांग्रेस
एसआईआर को लेकर वोट बचाओ यात्रा निकल रही हैं, यह घुसपैठिए बचाओ यात्रा है। कांग्रेस तुष्टिकरण का रास्ता नहीं छोड़ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *