जनपद आगरा:-अखिल भारतीय कोली समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कोली समाज जिला आगरा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन राजकुमार माहौर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में शिवमन्दिर बालूगंज आगरा में हुआ जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के कोली समाज के गणमान्यों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने,समाज को शिक्षित करने,राजनैतिक में भागीदारी जैसे मुद्दो पर विचार विमर्श हुआ और सर्व सम्मति से आगरा में एक कोली समाज का बड़ा सम्मेलन करने हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया जिसको प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जायेगा और राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुशार सीघ्र ही एक बड़ा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से रवि माहौर(अधिवक्ता)महानगर अध्यक्ष युवा विंग,अभिषेक कोटिया(अधिवक्ता)सतीश माहौर,महेश कुमार,रामकिशन पूर्व प्रधान धिमिश्री,भीमसैन पूर्व प्रधान कान्हापुरा,भगवान दास सैंया,विनोद शंखवार बाह जरार, उदल सिंह पूर्व प्रधान डौकी, सोनू शाक्यवार,दिनेश माहौर,सचिन माहौर व वासदेव माहौर न०लेखराज,बाबूलाल माहौर सूरजपुरा सहित सैकडों समाज के लोग उपस्थित रहे ।
