विश्व लाॅयन दिवस पर सफारी में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Video News

विश्व लाॅयन दिवस पर सफारी में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट- मोहिनी दीपचंद्र

इटावा।10 अगस्त। हर वर्ष की भांति इटावा सफारी पार्क में विश्व लाॅयन दिवस के अवसर पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व लाॅयन दिवस की थीम World Peace and Environmental stewardship-विश्व शांति एवं पर्यावरणीय संरक्षणवाद’’ रही। इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बाहुरी, बढ़पुरा, प्राथमिक विद्यालय नगला भग बढ़पुरा, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बौराइन, सैफई के स्काउट/गाइड एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वन्यजीव एवं आधुनिक विकास के दृष्टिगत रखते हुए प्रहसन का मंचन किया गया। इस मौके पर सफारी पार्क के निदेशक डा0 अनिल कुमार पटेल द्वारा बब्बर शेरों से जुड़े हुये अनसुने तथ्यों को विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके साथ ही डा0 आर0के0 सिंह, वन्यजीव चिकित्सा विषेषज्ञ ने बब्बर शेरों के व्यवहार एवं प्रकृति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उक्त के अतिरिक्त बी0एन0 सिंह, बायोलाॅजिस्ट एवं डा0 रोबिन सिंह यादव, पशु चिकित्सक ने अपने उद्गार व्यक्त किये।
विश्व लाॅयन दिवस के अवसर पर ‘बब्बर शेरों का रोमांचक संसार’ शीर्षक पुस्तक का विमोचन भी किया गया यह पुस्तक बब्बर शेरों की सत्य घटना पर आधारित है।
इस अवसर पर बीते वर्ष 2022 में जन्मे बब्बर शेर ‘‘विश्वा’’ का द्वितीय जन्म दिवस स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मनाया गया। बब्बर शेर विश्वा इटावा सफारी पार्क के नर शेर कान्हा एवं दिवंगत शेरनी जेनिफर की संतान है। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को सफारी का भ्रमण भी कराया गया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी डा0 विनय कुमार सिंह उप निदेशक इटावा सफारी पार्क, इटावा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *