विकास खंड मिठवल के बनकटा गांव को राप्ती नदी की कटान से खतरा समय रहते बचाव न होने से नदी में विलीन होने का खतरा

Video News

विकास खंड मिठवल के बनकटा गांव को राप्ती नदी की कटान से खतरा समय रहते बचाव न होने से नदी में विलीन होने का खतरा

सूरज गुप्ता/पथरा बाजार/बांसी

विकास खंड मिठवल के बनकटा में राप्ती नदी का जलस्तर कम होने से नदी की धारा गांव के समीप से बह रही है। नदी गांव के तरफ तेजी से कटाव कर रही है। राप्ती नदी की कटान से अब तक एक दर्नज पेड़ नदी में समां चुके हैं |

जिससे ग्रामीण काफी डरे और सहमें है। बनकटा गांव के पास इसी तरह से नदी कटाव करती रही तो जल्दी ही नदी की धारा बनकटा गांव को अपने आगोश में ले लेगी।
बब्बू पाठक, पंकज पाठक, राम कुबेर, पुरुषोत्तम पाठक, शिव मूर्ति पाठक, चन्द्रभान पाठक ने बताया कि गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी गांव में आये थे। कटान स्थल का निरीक्षण करने के बाद वापस चले गये। जल्द ही कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो नदी के इतने तेजी कटान से गांव के पश्चिमी छोर का अस्तित्व खत्म हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *