बड़ा काम एक के करने से नही होता वो एक मजबूत टीम से होता है इसलिए बड़ा काम करने के लिए आप चुन-चुन के मजबूत लोगो की टीम बनाओ-इंजीनियर लख्मीचंद यादव

खुद के लिए सफल बनकर जिंदगी जीना है तो अकेले चलो और यदि समाज और राष्ट्र की बेहतरी के लिए जिंदगी जीना है तो मजबूत लोगो की टीम बनाओ।
क्योंकि ये दुनियां एक जंगल है यहां जिन्दा वही बचेगा जो बचना नही,मारना जानता हो,जो भाषण देना नही निडरता से काम करना जानता हो।
सन 2020 में हमने भारतीय जनसेवा मिशन नाम के जिस पौधे को लगाया है वो पौधा आने वाली 2029 तक इतना विकराल रूप ले लेगा जिसके नीचे हजारो लाखों लोगो को तपती धूप,मेह बूंद बारिश आदि से बड़ी निजात मिलेगी।
ध्यान रहे जिसमे अन्याय,अधर्म, अत्याचार से लड़ने की छमता नही है और जिसमे कड़े निर्णय लेने की छमता नही है उससे अधिक दुःखी मनुष्य इस दुनियां में कोई भी नही है।
