गौतबुद्ध नगर:-जिले की बिसरख पुलिस टीम ने एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है ।पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में 02 बार एनकाउंटर के बाद कुल 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस उपायुक्त द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बालाजी किचन इक्विपमेंट कंपनी में चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद सोमवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शाहरुख और आकाश त्यागी नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।![]()
पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि इस चोरी में 4 अन्य लोग भी शामिल थे। इसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अन्य आरोपी चिपियाना की पंचविहार कॉलोनी में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की तब पुलिस को एक संदिग्ध वाहन आता दिखा। पुलिस ने जब वाहन का पीछा किया तब उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दी पुलिस ने संदिग्धों पर जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आरोपियों को पैर में गोली लगी। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनाफ, गुलजार, आजाद और गोलू उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से चोरी का सामान, वारदात में इस्तेमाल वाहन तथा हथियार बरामद किए गए हैं।
