छात्र-नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर रही है भाजपा : अनीस राजा

Video News

छात्र-नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर रही है भाजपा : अनीस राजा

ग्रेटर नोएडा: छात्र-नौजवान पीडीए जगरूकता अभियान के तहत शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क-3 में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों से देश के छात्र और नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर रही है। आज सरकार की तानाशाही से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा और रोजगार देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि युवा समाजवादी पार्टी की असली ताकत है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा छात्र, नौजवान के हित के लिये कार्य किया है और उन्हें राजनैतिक मुख्यधारा से जो़डकर आगे बढ़ाने का काम किया है और कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवाओं के सबसे लोकप्रिय एवं चेहते नेता है, ऐसे में उनको मजबूत करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि आज प्रदेश भर युवाओं के हालात बदतर है, उनकी समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं है यदि कोई युवा अपने हक की मांग उठाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजना चलाकर विकास किया और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य किया। इस मौके पर मुख्य रूप इसरार सोलंकी, रामशरण नागर एडवोकेट, जिला महासचिव सुधीर तोमर, रोहित मत्ते गुर्जर, दीपक नागर, कुंवर नादिर अली, मुनीश शुक्ला, मोहित यादव, मोहित नागर, विकास जतन, शैलेन्द्र भाटी, हैप्पी पंडित, संजय, यादव, गजेन्द्र यादव, इरफ़ान अमानत, केपी यादव, विनय शर्मा, दिनेश गुर्जर, दिगम्बर सिंह, अतुल यादव, विपिन कसाना, नीतीश भाटी, इमरान चौधरी, शाहरुख़ चौधरी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *