भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने जारी की 98 जिलाध्यक्षों की सूची, आपके जिले में किसे मिला पद, यहां देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ: यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी तैयारियां काफी मजबूत करने में जुटी है. अपने वोट बैंक से हटके हर मोर्चे पर अपनी फौज तैनात कर रही है, ताकि चुनाव में किसी भी मोर्चे पर चूक न हो. संगठनात्मक के ढांचे में लगातार बदलाव की जा रही है. इसी क्रम में रविवार को भाजपा ने यूपी के सभी 6 मोर्चे पर दलित संगठन में बदलाव किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने उत्तर प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों की आधिकारिक सूची की घोषणा की है.

जारी की गई सूची के अनुसार, पश्चिम क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र, अवध क्षेत्र, काशी क्षेत्र और गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों तथा महानगरों में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं. पार्टी नेतृत्व ने सभी सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए युवा एवं अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है.

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष – पश्चिम क्षेत्र

क्रम जिला नाम
1 रामपुर सुशील दिवाकर
2 मुरादाबाद जिला रविन्द्र सिंह रैदास
3 मुरादाबाद महानगर सिद्धान्त भारती वाल्मीकि
4 संभल महावीर जाटव
5 अमरोहा संजय वाल्मीकि
6 बिजनौर पीयूष राज
7 सहारनपुर जिला दुष्यन्त सिंह
8 सहारनपुर महानगर वरदान घावरी
9 मुजफ्फरनगर यशवीर सिंह
10 शामली जगदेव सिंह
11 मेरठ जिला कुलदीप मसूरी
12 मेरठ महानगर विनोद जाटव
13 हापुड़ संजय वाल्मीकि
14 बागपत रविन्द्र आर्य
15 गाजियाबाद जिला अमित तिसावर
16 गाजियाबाद महानगर वेदप्रकाश जाटव
17 नोएडा महानगर अजय वाल्मीकि
18 गौतमबुद्धनगर सचिन गौतम
19 बुलंदशहर राहुल वाल्मीकि

अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष – बृज क्षेत्र

क्रम जिला नाम
1 आगरा जिला सोनू दिवाकर
2 आगरा महानगर हर्ष दिवाकर
3 मथुरा जिला सतीश कुमार वाल्मीकि
4 मथुरा महानगर बृजमोहन
5 फिरोजाबाद जिला अखिलेश गौतम
6 फिरोजाबाद महानगर हरिबाबू दिवाकर
7 अलीगढ़ जिला मुकेश सूर्यवंशी
8 हाथरस तपन जौहर
9 मैनपुरी गौतम कठेरिया
10 एटा धर्मेन्द्र दिवाकर
11 कासगंज सुमित वाल्मीकि
12 बरेली जिला विनोद दिवाकर
13 बरेली महानगर अभिजीत कठेरिया
14 आंवला रजत राज वाल्मीकि
15 बदायूं तेजपाल सागर
16 पीलीभीत हेमराज दिवाकर
17 शाहजहांपुर जिला महेंद्र पाल सिंह
18 शाहजहांपुर महानगर विनोद कुमार कनौजिया

संगठन को जमीन पर मजबूत करने की तैयारी

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की नीतियों और जनहित की योजनाओं को जमीनी स्तर पर दलित बस्तियों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएंगे. आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है. सूची सामने आने के बाद पार्टी कार्यालयों में बधाई देने वालों का तांता लग गया है और कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है.

अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष – कानपुर क्षेत्र

क्रम जिला नाम
1 कानपुर उत्तर विजय वाल्मीकि
2 कानपुर दक्षिण जय नारायण कुरील
3 कानपुर ग्रामीण राजेश कोरी
4 कानपुर देहात सुमित कठेरिया
5 औरैया अशोक दोहरे
6 इटावा शिवनीत सीनू कठेरिया
7 फतेहपुर रविन्द्र कुमार उर्फ रिंकू पुरी
8 कन्नौज महिपाल कनौजिया
9 फर्रुखाबाद अमित कठेरिया
10 बाँदा धनंजय चौधरी
11 महोबा ईश्वर दयाल
12 झाँसी महानगर अमित खटिक
13 झाँसी जिला अकाश आर्य
14 ललितपुर मीनू वाल्मीकि
15 हमीरपुर कपिल वर्मा
16 जालौन कैलाश बाबू वर्मा

प्रमुख क्षेत्रों और जिलों में इन्हें मिली कमान

जारी की गई सूची के मुताबिक, पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर से सुशील दिवाकर, मुरादाबाद जिला से रविन्द्र सिंह रैदास, मुरादाबाद महानगर से सिद्धान्त भारती वाल्मीकि, संभल से महावीर जाटव, अमरोहा से संजय वाल्मीकि और बिजनौर से पीयूष राज को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा सहारनपुर जिला से दुष्यंत सिंह, सहारनपुर महानगर से वरदान घावरी, मुजफ्फरनगर से यशवीर सिंह और मेरठ महानगर से विनोद जाटव को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष – अवध क्षेत्र

क्रम जिला नाम
1 लखनऊ महानगर कुंदन सिंह गौतम
2 लखनऊ जिला अभिषेक रावत
3 रायबरेली राम बरन रावत
4 उन्नाव प्रदीप कुमार राजपूत
5 सीतापुर रामकिशोर कनौजिया
6 लखीमपुर प्रमोद चौधरी
7 हरदोई रवि वाल्मीकि
8 अयोध्या जिला सियाराम रावत
9 अयोध्या महानगर अभिषेक सागर
10 अम्bedkar नगर परशुराम चौधरी
11 बाराबंकी मनोज कुमार कुरील
12 बलरामपुर राजाराम गौतम
13 बहराइच संजय राव
14 गोंडा सचिन वाल्मीकि
15 श्रावस्ती दिलीप सरोज

बृज और कानपुर क्षेत्र के नए पदाधिकारी

बृज क्षेत्र के अंतर्गत आगरा जिला से सोनू दिवाकर, आगरा महानगर से हर्ष दिवाकर, मथुरा जिला से सतीश कुमार वाल्मीकि, अलीगढ़ जिला से मुकेश सूर्यवंशी, हाथरस से तपन जौहर और बरेली महानगर से अभिजीत कठेरिया को कमान मिली है. वहीं कानपुर क्षेत्र में कानपुर उत्तर से विजय वाल्मीकि, कानपुर दक्षिण से जय नारायण कुरील, कानपुर ग्रामीण से राजेश कोरी, इटावा से शिवनीत सीनू कठेरिया, कन्नौज से महिपाल कनौजिया और झाँसी महानगर से अमित खटिक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्ष घोषित

अवध क्षेत्र के तहत लखनऊ महानगर से कुंदन सिंह गौतम, लखनऊ जिला से अभिषेक रावत, रायबरेली से राम बरन रावत, अयोध्या जिला से सियाराम रावत और गोंडा से सचिन वाल्मीकि को जिम्मेदारी दी गई है. काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर से मनोज सोनकर, प्रयागराज महानगर से संजय पासवान और जौनपुर से विमल गौतम कमान संभालेंगे. इसके साथ ही गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर महानगर से राजेश कुमार, गोरखपुर जिला से संजीव पासवान, बस्ती से प्रभुदयाल वर्मा और बलिया से सुधीर पासवान को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *