गाजियाबाद में हो रही है शराब की कालाबाजारी

अपराध

शराब की कालाबजारी की खबर प्रकाशित करना पत्रकार को पड़ गया भारी,बौखला गए जिला आबकारी अधिकारी

गाजियाबाद:-शहर के अधिकाश सरकारी शराब की दुकानों पर देसी व विदेशी शराब की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है।अधिक दाम लेने का जब लोग विरोध करते हैं तो उसे बंदूक की नाली दिखा कर चुप करवा दिया जाता है। दुकानदार के इस रवैये की शिकायत लोगों ने जिला प्रशासन से भी की है।लगातार शराब की कालाबजारी की वीडियो भी वायरल हो रही हैं ।जिला आबकारी अधिकारी पूरी तरह मौन है और खबर चलाने वालों को खुलेआम फर्जी फसाने की धमकी दे रहे हैं ।

जानकारी हो कि गाजियाबाद शहर के अधिकांश जगहों की सरकारी दुकानों में निर्धारित मूल्यों से अधिक रुपये की वसूली शराब दुकानदारों द्वारा की जा रही है। ऐसी बात नहीं है कि इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं है। पर ऊंची पैरवी के बल पर इनके दुकानों पर कार्रवाई ना के बराबर होती है। जबकि शाम ढलते ही शराब दुकान मयखाने में तब्दील हो जाता है। यही कारण है की शहर में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।लगातार वीडियो भी वायरल हो रहे हैं ।

*शराब की कालाबजारी की खबर प्रकाशित करना पत्रकार को पड़ गया भारी*
गाजियाबाद में शराब की ओवर रेट ,कालाबजारी की वीडियो लगातार वायरल हो रहें हैं पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें भी प्रकाशित की जा रही हैं ।लेकिन एक पत्रकार को गाजियाबाद के शराब की दुकानों की खबर चलाना एंव वीडियो वायरल करना भारी पड़ गया ।गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने पत्रकार को फोन कर खुलेआम तमाम धमकियां देना शुरू कर दी पत्रकार से हर दर्जे की बत्तमीजी की और जगह जगह पीटने एंव फर्जी फंसाने की धमकी भी दे डाली ।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति चलाई जा रही है हर एक भ्रष्टाचारी को जेल भेजा जा रहा है लेकिन इतना सब कुछ हो जाने के बाबजूद भी जिला आबकारी अधिकारी गाजियाबाद के हौसले कैसे बुलंद हैं यह जांच का विषय है ।क्यों शराब की कालाबजारी की वीडियो पर आग बबूला हो जाते हैं आबकारी अधिकारी संजय कुमार क्यों भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं ।जिला आबकारी अधिकारी द्वारा एक भी शराब की दुकान पर अभी तक कार्यवाही नहीं की गई है ।इनके संरक्षण में शराब माफिया खूब फल फूल रहे हैं ।अगर कोई भी वीडियो या खबर प्रकाशित हो जाए तो आबकारी अधिकारी उससे दुश्मनी मानने लगते हैं और धमकियां देने लगते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *