चढ्ढा कम्पनी शराब की दुकानों पर हो रही है शराब की कालाबजारी

स्थानीय समाचार

जीएम रामानंद शर्मा गुंडागर्दी के बल पर करा रहा शराब की कालाबाजारी

आखिर क्यों नहीं रुक रहा यह ओवररेट का मामला,,बड़ा सवाल

बुलन्दशहर में चढ्ढा कम्पनी की दुकानें कर रही खुली लूट,आबकारी विभाग सो गया गहरी नींद

बुलंदशहर – जिले में शराब की दुकानों पर ओवररेट , काला बाजारी करने के लिए आबकारी विभाग की विशेष कृपा बनी हुई है अभियान सिर्फ दिखावे के लिए चलाया जा रहा है ओवर रेट शराब बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है उनको ओवररेट ,कालाबाजारी करने के लिए विभाग खुली सपोर्ट कर रहा है किंतु चढ्ढा कम्पनी का आतंक चरम सीमा पर इस कम्पनी का ओवर रेट शराब बेचने व कालाबाजारी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
जिले में आबकारी इंस्पेक्टर सर्कल में नियमों की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम ओवर रेट शराब बेची बिकवा रहे है इसके साथ-साथ सेल्समैन रात में शराब की कालाबाजारी भी करते हुए नजर आते हैं। जब सेल्समैन से ओवर रेट न बेचने के लिए ग्राहक कहता है तो सेल्समैन अपनी गुंडागर्दी पर उतर जाता है और खुलेआम बोलता है जो उखाड़ना है उखाड़ लेना यहां नीचे से लेकर ऊपर तक पैसा जाता है हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता इंचार्ज से लेकर उच्च अधिकारियों तक हिस्सा जाता हैं और सेल्समेन को बहुत ही कम वेतन मिलता है और 12 घंटे शराब की दुकान पर काम करते हैं लेकिन सूत्र बताते हैं कि जितने भी रुपए की ओवर रेट शराब बेची जाती है उन रुपयों को इकट्ठा करके ऊपर से नीचे तक बंदर बाट किया जाता है।


जब लगातार शराब की दुकानों की शिकायत की जाती है तो आबकारी अधिकारी कार्रवाई की जगह इस कंपनी को खुली सपोर्ट करते हैं क्षेत्र में शराब की दुकान की चेकिंग करते हैं आबकारी अधिकारी से लेकर इंस्पेक्टर तक की सूचना वायरल होती है जिससे कुछ देर के लिए ओवर रेट कालाबाजारी रुकवा देते हैं प्रत्येक शराब की दुकानों पर सूचना मिल जाती है कि किस तरफ राजेंद्र कुमार आबकारी अधिकारी का दौरा है इनके ऊपर निरीक्षकों की कृपा बरसती है सभी सतर्क हो जाते हैं और अपने ओवर रेट की दुकान को बंद कर देते हैं। सेल्समेन फिर से शुरू कर देते हैं अपना काला कारोबार पल-पल की लोकेशन आबकारी अधिकारियों की सेल्समेनो को प्रतिदिन दी जाती है।

 


जानकारी के मुताबिक जीएम रामानंद शर्मा,और शेखर की मिलीभगत से बुलंदशहर में चढ्ढा कम्पनी की संचालित अंग्रेजी शराब,बीयर देशी के ठेकों पर बिक्री करने वाले सेल्समैन की जगह गुंडो को बैठा रखा है जो मनमाने तरीके से शराब और बीयर बेचने के नाम पर ग्राहकों से खुलेआम लूट कर रहे हैं।ग्राहक जब बीयर और शराब लेने के बाद फालतू पैसे कटने पर बोलता है , तो शराब की दुकानों पर बैठे दबंग ठेकेदारों के दबंग गुर्गे सेल्समैन ग्राहकों से जबरन शराब छीन लेते है अवैध वसूली करते हुए ग्राहकों के रुपये वापस नहीं करते। जब रुपए वापस करते हैं तो प्रिंट रेट से ज्यादा कटने पर जब ग्राहक ऐसा करने से मना करता है तो यह लोग नहीं मानते ओर प्रत्येक ग्राहक से प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलते है। अनूप शहर बाईपास देसी शॉप आरडी पर तो सेल्समैनो का गुंडाराज लगातार जारी है है सुबह से लेकर देर रात तक ओवर रेट , काला बाजारी जारी रहती हैं रामानंद शर्मा जीएम, , शेखर के संरक्षण में बुलंदशहर में जब आओ तब पाओ शराब रात में किसी भी समय आप शराब खरीद सकते हो खुलेआम यहां शराब की कालाबाजारी की जाती है समय के बाद शराब को प्रिंट रेट से अत्यधिक दामों में बेचा जाता है यह सब आबकारी विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत के कारण हो रहा है ।इन शराब की दुकानों की शिकायत जब उच्चाधिकारियों से की जाती है तो आबकारी अधिकारियों के द्वारा एक या दो दुकान का चालान कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है समस्त शराब की दुकानों पर कार्यवाही नहीं की जाती है । अब देखने वाली बात यह होगी चड्ढा कंपनी के जीएम रामानंद शर्मा की गुंडागर्दी पर लगाम लगेगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *