बसपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कोंडरा गांव पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

Video News

बसपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कोंडरा गांव पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

पीड़ित को हर संभव सहायता का दिया अश्वासन

अयोध्या।बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कोडिंरा गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम कोडिंरा में तीन साल की एक मासूम की कथित रूप से हत्या करके शव को नाली डाल दिया गया था।बसपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिल।पीड़ित के घर पहुंचा और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पीड़ित परिवार से कहा कि बसपा उनके साथ खड़ी है कोई भी परेशानी होने पर पार्टी उनकी मदद करेगी बसपा प्रदेश अध्यक्ष द्दारा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी की गई।

बसपा अध्यक्ष से मिला आरोपी का परिवार सीबीआई जांच कराने की मांग की

जब बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पीड़ित परिवार से मिलकर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में मासूम की हत्या के मामले में जेल में बन्द आरोपी की पत्नी तथा उनके साथ कई ग्रामीणों ने भी बसपा अध्यक्ष से मुलाकात की।आरोपी की पत्नी ने विश्वनाथ पाल से कहा कि उनका पति निर्दोश है उसे गलत फंसाया गया है। आरोपी की पत्नी ने इसकी जांच सी बीआई से कराने की मांग प्रदेश अध्यक्ष से की। बसपा विधान सभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इस मामले में एसएसपी से मोबाइल पर बात भी की।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कोंडरा गांव के बाद ग्राम शेरपुर सेक्टर अध्यक्ष आशाराम गौतम के घर भी पहुंचे।आशाराम के परिवार में कुछ दिन पूर्व हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।वहां पहुंचकर उन्होंने दुख जताया।बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने शेरपुर में एक सप्ताह पूर्व करंट से एक महिला की मौत हो जाने पर वहां भी जाकर परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया।विश्वनाथ पाल ने मौके से ही अधिशाषी अभियंता विद्युत को फोन लगाकर पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता देने के सम्बन्ध में बात भी की।ग्राम रामपुरजनक पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ता मुनव्वर के मामू की मौत होने पर दुख प्रकट किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी,मंडल कोऑर्डिनेटर महेंद्र प्रताप आनन्द,पूर्व लोक सभा प्रत्याशी रवि प्रकाश मौर्य,विधान सभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज, मुख्य जोन इंचार्ज मोहम्मद असद व राकेश गौतम सहित अन्य लोग उनके साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *