गांव से विद्यालय जाने वाले चाकमार्ग पर दबंगो का कब्जा विद्दालय नहीं जाते बच्चे
चाकमार्ग की पटाई के लिए समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र बे असर
अयोध्या। रूदौली तहसील क्षेत्र के एक गांव में एक विद्दालय ऐसा है जहां रास्ते की जमीन पर दबंगो का है कब्जा।चाकमार्ग की पटाई न होने के कारण बच्चे नहीं जा रहे विद्यालय। यह रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमौरा मजरे जखौली गांव का है।इस गांव के प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले चाकमार्ग की कई बार पैमाइश होने के बाद भी यह चाकमार्ग आज तक नहीं पट सका।विद्यालय जाने वाले इस चाकमार्ग को पटवाने के लिए प्रधानाचार्य और प्रधान फेल हैं। प्राथमिक विद्यालय धमौरा मजरे जखौली में चकमार्ग न होने के कारण बच्चे विद्यालय नहीं जाते हैं जबकि प्राथमिक विद्यालय से गांव की दूरी मात्र 500 मीटर है परन्तु दबंगो द्वारा चकमार्ग न खाली करने से बच्चों को स्कूल जानें के लिए डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल तय करनी पडती है जिस कारण बच्चे स्कूल जानें से कतराते हैं। विद्यालय जाने वाले उक्त चाकमार्ग को पटवाने के लिए प्रधान प्रतिनिधि माता फेर चौरिसा व उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक जिलाजीत वर्मा ने रूदौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस में लिखित शिकायती पत्र देकर दबंगो के कब्जे चकमार्ग खाली कराने की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक इस गम्भीर मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
