जनसंख्या दिवस पर कैडेट्स ने निकाली रैली

स्थानीय समाचार

आगरा:-विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज एनसीसी आर्मी विंग, आगरा कॉलेज आगरा द्वारा महाविद्यालय परिसर से एक जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने किया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सीके गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्रो भोपाल सिंह, प्रो एसके पांडे एवं प्रो एक सिंह ने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या से देश के रिसोर्सेस प्रभावित होते हैं और जनता का जीवन स्तर गिरता है, वहीं देश की प्रगति में बढ़ती हुई जनसंख्या बड़ी बाधा बन जाती है। आज भारत विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। आवश्यकता है कि हम समय रहते हुए अपने देश की जनसंख्या को नियंत्रित कर लें तो भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में बहुत जल्द ही खड़ा कर सकेंगे।

इस अवसर पर कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ की रैली महात्मा गांधी मार्ग एवं गोकुलपुरा भ्रमण करते हुए महाविद्यालय परिसर पर समाप्त की।

रैली में प्रमुख रूप से यूओ लवकुश, सार्जेंट मेजर रोहित कर्दम, सार्जेंट हिमांशु सिंह, राहुल देशवार, कृति सिंह, खुशबू कुमारी, समायरा सिंह, विशाल रावत, आकाश सोलंकी, प्रतीक खंडेलवाल, तमन्ना, हर्ष, कृष्णा, राखी, प्रियंका, हिमांशी, दिव्यांशी, भारतेंद, तनिष्क, अदिति भूमि कुमारी, सपना, खुशी सिंह, काजल, जूली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *