PM मोदी के पिता पर टिप्पणी का मामला: देहरादून में सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, खरगे के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लैंसडोन चौक पर खरगे का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजनीतिक विरोध करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उनके दिवंगत पिता को लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद नीतियों और विचारधाराओं पर होने चाहिए, व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियों पर नहीं। कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता व परस्पर सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपने बयानों की जिम्मेदारी लेते हुए संवाद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। प्रदर्शन में भाजपा महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *