धमकी देने वाले पर दर्ज हुआ मुकदमा, उसे खोज रही योगी की पुलिस अब उतारेगी गुंडे का बुखार
प्रमोद यादव
गाजियाबाद। मिडिया प्रभारी को धमकी देना गुंडों के लिए भारी पड़ गया। अब इनके उपर सुसज्जित धाराओं मे पुलिस मुकदमा दर्ज करके इनकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार एन्क्लेव आरडब्लूए के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल द्वारा गुलमोहर के बाहर बने कूड़ाघर की समस्या को स्थानीय निवासियों द्वारा उठाये जाने के पश्चात, समाधान मिल जाने की मंशा से

गौरव बंसल मिडिया प्रभारी
गौरव बंसल द्वारा भी इस प्रकरण का मुद्दा उठाया गया। खबर चलने के बाद कूड़ा निस्तारण के ठेका लेने वाली फर्म नेचर ग्रीन को अपने सुपरवाईजर रोहित यादव को हटाना पड़ा तब जाकर उनकी जान बची। उक्त के बाद नौकरी से हटाए जाने से नाराज बौखलाए रोहित पिछले कई दिनों से अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गौरव बंसल को ढूंढ रहे थे। नही मिल पाए तो दो दिन पूर्व रोहित द्वारा मिडिया प्रभारी को गौरव को फ़ोन कर के धमकाते हुए भुगतने की धमकी दी गई।
उसकी गुंडई की हद तब हो गई जब उक्त रोहित आफिस पहुंच कर सिक्योरिटी गार्डों से अभद्रता करते हुए जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया गया। इस मामले की लिखित शिकायत मिडिया प्रभारी गौरव द्वारा पुलिस से की गई। जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहित यादव निवासी बम्हैटा, गाजियाबाद एंव उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ गुंडई का बुखार उताने के लिए सुसज्जित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए बैखौफ मनबढ़ आरोपियों की तलाश में लग गई है। जल्दी ही इनकी गिरफ्तारी कर के इन्हें सलाखों के पिछे पहुचाने का कार्य करेगी। पुलिस ऐसे मामलों में बहुत ही गम्भीर और सख्त रुप में लोगों की नजर से देखी जाती है।
