गुर्जरी क्लब द्वारा “तीज पर्व” का समारोह

नोएडा : द राज पैलेस, सेक्टर-73, नोएडा में गुर्जरी समाज की महिलाओं के द्वारा तीज का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम में, गुर्जरी क्लब की पूरी टीम ने दिन रात एकजुट हो कर गुर्जरी समाज की समृद्ध संस्कृति को दर्शाने के लिए भव्य आयोजन किया तीज त्यौहार का शुभारंभ, सभी महिलाओ ने एक दूसरे को कुंमकुंम लगाकर और उपहार देकर स्वागत किया। सभी ने तीज पर्व के गीत गायन कर तीज पर्व की महानता को समझाया।
सभी महिलाओं ने नृत्य के माध्यम से अपनी पुरानी संस्कृति और सभ्यता को उजागर किया।
महिलाएँ पूरे श्रृंगार के साथ सज-धज कर आईं थीं और हाथों में मेहंदी सजा रखी थी ।
नोएडा महानगर भाजपा की महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सरिता सिंह जी ने तीज पर्व के महत्वता को बतलाते हुए कहा कि “तीज पर्व भगवान शिव और आदिशक्ति माता पार्वती की पूजा अर्चना से होती है और इन्ही की तरह सभी पती-पत्नी के बीच सम्मान और प्रेम बढ़े जो जन्मों-जन्मों तक रहे। तीज पर्व पर इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति को बचाने के लिए बहुत ज़रूरी है”
