थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया, बोटेनिकल गार्डन व आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया

गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 23.08.2024 को एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया, बोटेनिकल गार्डन व आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। उनके द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों को रोककर उनकी चेकिंग करायी गयी एवं फुट पेट्रोलिंग करते हुए आस-पास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मॉल के अंदर कड़ी निगरानी रखी जाए एवं कुछ भी संदिग्ध प्रतीत होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी जाए। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि पीसीआर व पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर पेट्रोलिंग की जाए।
