मुख्यमंत्री धामी ने स्व. बिशन सिंह कापड़ी को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड राज्य

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हनुमान गली स्थित श्री पूरन सिंह कापड़ी के आवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि प्रियजन को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में ईश्वर परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने प्रार्थना की कि परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *